Friday, January 25, 2019

ख़्वाहिशों का ख़ात्मा

Edit Posted by with 7 comments
मुझे रंज है ना मलाल है।
मेरे वजूद का ये ज़वाल है।
मेरी ख़्वाहिशों का है ख़ात्मा,
मेरी ज़िंदगी का सवाल है।
                 तू लौट आए अगर अभी से भी,
                 मैं नाराज़गी में भी हँस पडूँ।
                 मेरे सर पर हाथ जो रख दे तू,
                 मैं दुबारा से जीने लगूँ।
मुझे उम्मीद है तेरे आने की,
उम्मीदों पर साँसें बाक़ी है।
इस फ़लक़ से अज़ीम ईश्क़ की,
हर एक मुलाक़ात आधी है।
                    तू जो आये तो मुझे सुकूँ मिले,
                     तेरे बग़ैर हर शय उदास है।
                     मुझे क्या गरज़ इस जहान से,
                     मेरे दोनों जहाँ तेरे पास है।
यूँ बेख़बर ना रहा करो,
मेरे ईश्क़ से मेरे हाल से।
मुझे माफ़ कर अगर ख़ता किया,
सारे रंज दिल से निकाल दे।
                       तेरे दीद का हूँ मैं मुन्तज़िर,
                       दीदार दे, मुझे प्यार दे।
                       हर हाल में मुझे आ मिलो,
                       साँसों को तेरा इन्तज़ार है।
मुझे रंज है ना मलाल है,
मेरे वजूद का ये ज़वाल है।
मेरी ख़्वाहिशों का है ख़ात्मा,
मेरी ज़िंदगी का सवाल है।

7 comments:

  1. Lucky Club Casino site: Betway Review
    The site is owned by Betway Limited luckyclub Limited which is licensed and regulated by the Maltese Gambling Control Board. Read on for more information and information about  Rating: 3.5 · ‎Review by LuckyClub.live

    ReplyDelete